• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, June 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

SIR: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का ऐलान, चुनाव आयोग ने तीसरे चरण की घोषणा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 14, 2026
in देश
SIR: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का ऐलान, चुनाव आयोग ने तीसरे चरण की घोषणा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों को और ज्यादा पारदर्शी व सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस प्रक्रिया के तहत करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना और पंजाब जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है।

किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR?

READ ALSO

Gold Price Prediction: क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान

Helicopter Crashed in Saudi Arabia: बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की दर्दनाक मौत

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दादरा एवं नगर हवेली-दमन एवं दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा को शामिल किया गया है। आयोग ने बताया कि यह कार्यक्रम जनगणना के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग अभियान को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है, ताकि दोनों कार्यों में तालमेल बना रहे। आयोग ने स्पष्ट किया कि इस तीसरे चरण के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन तीनों क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण और बर्फबारी वाले इलाकों की परिस्थितियों को देखते हुए बाद में अलग कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया मई से सितंबर 2026 के बीच चलेगी। इसमें घर-घर सत्यापन, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया तथा अंतिम मतदाता सूची जारी करना शामिल है। सबसे पहले ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में 30 मई से 28 जून तक घर-घर सत्यापन अभियान चलेगा और 6 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, मेघालय और दिल्ली में यह प्रक्रिया जून के अंत से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2026 तक पूरी होगी। नीचे तस्वीर में आप प्रदेशवार तारीख देख सकते हैं:

देखें SIR का पूरा कार्यक्रम।

आयोग ने बताया कितने BLO और BLA होंगे शामिल
आयोग ने बताया कि SIR के तहत करीब 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मतदाताओं के घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। उनके साथ राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सहयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे हर मतदान केंद्र पर अपने BLA नियुक्त करें, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सभी की भागीदारी वाली बन सके। आयोग के मुताबिक, इससे पहले पहले और दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 59 करोड़ मतदाताओं के लिए SIR हुआ था। उस दौरान 6.3 लाख से ज्यादा BLO और 9.2 लाख से अधिक BLA इस प्रक्रिया में शामिल हुए थे।

स्क्रॉल करके पढ़ें चुनाव आयोग द्वारा दी गई पूरी जानकारी

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9.86 करोड़ मतदाता
आंकड़ों के अनुसार, इस फेज में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9.86 करोड़ मतदाता हैं, जहां 97,924 BLO और 96,949 BLA तैनात किए जाएंगे। कर्नाटक में 5.55 करोड़, आंध्र प्रदेश में 4.16 करोड़ और तेलंगाना में 3.39 करोड़ मतदाता इस अभियान के दायरे में आएंगे। दिल्ली में करीब 1.48 करोड़ मतदाताओं के लिए 13,026 BLO और 28,881 BLA नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, फर्जी या दोहराए गए नाम हटाना और सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया और अधिक निष्पक्ष और विश्वसनीय बन सके

Related Posts

Gold Price Prediction: क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान
देश

Gold Price Prediction: क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान

June 28, 2026
Helicopter Crashed in Saudi Arabia: बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

Helicopter Crashed in Saudi Arabia: बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की दर्दनाक मौत

June 28, 2026
ICICI Bank के मार्केट कैप में ₹29,589 करोड़ की बढ़ोतरी, भारती एयरटेल को उठाना पड़ा भारी नुकसान
देश

ICICI Bank के मार्केट कैप में ₹29,589 करोड़ की बढ़ोतरी, भारती एयरटेल को उठाना पड़ा भारी नुकसान

June 28, 2026
Share market outlook: कैसा होगा अगले हफ्ते मार्केट का मूड, गिरेगा या चढ़ेगा शेयर बाजार? ये ट्रिगर्स करेंगे तय
देश

Share market outlook: कैसा होगा अगले हफ्ते मार्केट का मूड, गिरेगा या चढ़ेगा शेयर बाजार? ये ट्रिगर्स करेंगे तय

June 28, 2026
BSNL Recharge: BSNL का गजब का ऑफर, 150 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ रोज मिलेगा 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग
देश

BSNL Recharge: BSNL का गजब का ऑफर, 150 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ रोज मिलेगा 2GB डाटा, फ्री कॉलिंग

June 28, 2026
मेसी ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, लगातार 7 वर्ल्ड कप मैचों में गोल दागने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने
देश

मेसी ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, लगातार 7 वर्ल्ड कप मैचों में गोल दागने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

June 28, 2026
Next Post
Delhi Gang Rape: दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने बस में खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका

Delhi Gang Rape: दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने बस में खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के सीएम, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के जिलों में मेडिकल कालेजों को मान्यता मिलने के आसार
  • दिल्ली में शुरू हुआ SIR, कैसे पूरी होगी प्रक्रिया, फाइनल वोटर लिस्ट कब आएगी? यहां जानें सबकुछ
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब बिजली-बिल के लेट पेमेंट पर नहीं लगेगा महीने का ब्याज
  • Sex Racket Busted In Durg: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दुर्ग में रेस्टोरेंट के अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, 3 लड़कियों समेत इतने लोग हुए गिरफ्तार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In