• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, June 1, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News:*ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई*

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 1, 2026
in रायगढ़
Raigarh News:*ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई*
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 01 जून 2026* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आईपीएल फाइनल मुकाबले GT Vs RCB पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से क्रिकेट सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन और सट्टे की रकम से जुड़े 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में सिंडिकेट से जुड़े 3 अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति आईपीएल फाइनल मैच की हार-जीत पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में साइबर थाना एवं चौकी खरसिया के अधिकारियों-कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर एक साथ दबिश दी गई।

READ ALSO

Raigarh News:*NTPC का विस्तार या पर्यावरण पर प्रहार?NTPC लारा विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों की हुंकार*

Raigarh News:*संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल : रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” के साथ नशा मुक्ति और पुनर्वास पर विशेष फोकस*

रेड कार्रवाई के दौरान गंज बाजार क्षेत्र में पुलिस ने गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया तथा कई लोकल व्यकितयों द्वारा नकदी सट्टा रकम लगाने की बात बताये । आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम कथन में रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा सिंडिकेट संचालित करने की जानकारी दी। आरोपियों ने बताया कि साहिल अग्रवाल सट्टे की रकम को अपने व्यवसाय में खपाकर कमीशन के रूप में लाभ अर्जित करता था। आरोपियों के कब्जे से एक वनप्लस नॉर्ड एवं एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल जब्त किया गया, जिनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित आईडी एवं तकनीकी साक्ष्य प्राप्त हुए।

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम एसबीआई बैंक के पीछे स्थित गोपाल राइस मिल कॉलोनी में साहिल अग्रवाल के निवास पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर साहिल अग्रवाल दो बैग और नोट गिनने की मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसके पिता मुकेश अग्रवाल एवं स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में दोनों बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोटों सहित *कुल 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद बरामद* हुए। इतनी बड़ी राशि के संबंध में कोई वैध जानकारी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेंडम से जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त रकम क्रिकेट सट्टे के संचालन से संबंधित है, जिस पर पुलिस ने राशि को विधिवत जब्त कर लिया।

प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन किया जाना पाए जाने पर सभी आरोपी- गगन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम की *धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) एवं 3(5)* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी साहिल अग्रवाल, रिकेश राय एवं अर्जुन राठौर की तलाश जारी है।

*गिरफ्तार आरोपी गगन अग्रवाल का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है । इसी साल मार्च महीने में थाना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टे की कार्यवाही में गगन पर की गई थी*

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक रेणु मण्डावी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर तथा आरक्षक प्रशांत पण्डा, पुष्पेन्द्र जाटवर, गोविंद पटेल, रविन्द्र गुप्ता, नवीन शुक्ला, धर्मेन्द्र सिंह, मनोज पटनायक, साविल चन्द्रा एवं कीर्ति सिदार की विशेष भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*”ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायगढ़ पुलिस का लगातार प्रहार जारी रहेगा, सट्टेबाजी से जुड़े आरोपियों पर कार्यवाही सुनिशिचत है”*

*गिरफ्तार आरोपी*-

1 गगन अग्रवाल पिता स्वर्गीय अनूप कुमार अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

2 शुभम अग्रवाल उर्फ कालू पिता राजकुमार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

*जप्त- नकदी 31 लाख 99 हजार 700 रुपये, मोबाइल, नोट गिरने की मशीन*

Related Posts

Raigarh News:*NTPC का विस्तार या पर्यावरण पर प्रहार?NTPC लारा विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों की हुंकार*
रायगढ़

Raigarh News:*NTPC का विस्तार या पर्यावरण पर प्रहार?NTPC लारा विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों की हुंकार*

June 1, 2026
Raigarh News:*संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल : रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” के साथ नशा मुक्ति और पुनर्वास पर विशेष फोकस*
रायगढ़

Raigarh News:*संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल : रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” के साथ नशा मुक्ति और पुनर्वास पर विशेष फोकस*

May 30, 2026
Raigarh News:*“ऑपरेशन आघात” के तहत नशीली इंजेक्शन की तस्करी पर रायगढ़ पुलिस का एक और बड़ा प्रहार*
रायगढ़

Raigarh News:*“ऑपरेशन आघात” के तहत नशीली इंजेक्शन की तस्करी पर रायगढ़ पुलिस का एक और बड़ा प्रहार*

May 30, 2026
Raigarh News:*“ऑपरेशन आघात” के तहत नशीले इंजेक्शन बुट्रम बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

Raigarh News:*“ऑपरेशन आघात” के तहत नशीले इंजेक्शन बुट्रम बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार*

May 29, 2026
Raigarh News:*“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार और खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी*
रायगढ़

Raigarh News:*“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार और खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी*

May 29, 2026
Raigarh News:*पंचधारी एनीकट में नहा रहे 03 युवक और शराबखोरी कर रहे 02 व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल*
रायगढ़

Raigarh News:*पंचधारी एनीकट में नहा रहे 03 युवक और शराबखोरी कर रहे 02 व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल*

May 27, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत बड़े कनेरा में मिलीं 150 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां’
  • ’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
  • जब मुख्यमंत्री श्री साय ने थामा हाथ, तो दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी में लौटी उम्मीद की रौशनी
  • गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In