• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

ऑनलाइन फ्रॉड में गंवा दिए पैसे? RBI दिलाएगा ₹25,000 तक का मुआवजा; जानिए क्या है नया नियम

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 26, 2026
in देश
ऑनलाइन फ्रॉड में गंवा दिए पैसे? RBI दिलाएगा ₹25,000 तक का मुआवजा; जानिए क्या है नया नियम
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

डिजिटल पेमेंट के बढ़ते दौर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों के बैंक खाते या UPI से बिना अनुमति पैसे निकल जाते हैं और शिकायत के बावजूद पूरी रकम वापस नहीं मिल पाती। ऐसे मामलों में अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों को बड़ी राहत देने वाला नया नियम जारी किया है। नए नियम के तहत कुछ मामलों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार लोगों को 25,000 रुपये तक का मुआवजा मिल सकेगा। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2027 से लागू होगी।

किन लेनदेन पर लागू होगा नया नियम?

RBI के नए नियम सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर लागू होंगे। इसमें UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन कार्ड पेमेंट जैसे सभी डिजिटल भुगतान शामिल हैं। यानी अगर डिजिटल माध्यम से आपके साथ धोखाधड़ी होती है, तो आप इस नियम का लाभ ले सकते हैं।

READ ALSO

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

कब मिलेगी पूरी रकम वापस?

अगर धोखाधड़ी बैंक की लापरवाही, सुरक्षा में कमी या सिस्टम की गड़बड़ी के कारण हुई है, तो ग्राहक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। ऐसे मामलों में बैंक को पूरी रकम वापस करनी होगी, चाहे ग्राहक ने शिकायत की हो या नहीं। अगर फ्रॉड किसी तीसरे पक्ष, जैसे पेमेंट ऐप, पेमेंट गेटवे या टेलीकॉम सेवा से जुड़ी गड़बड़ी के कारण हुआ है, तो भी ग्राहक को पूरा पैसा वापस मिलेगा। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि घटना के 5 कैलेंडर दिनों के भीतर बैंक को शिकायत दर्ज कराई जाए।

आपकी गलती होने पर भी मिल सकता है मुआवजा

RBI के नए नियम की सबसे खास बात यह है कि कुछ मामलों में ग्राहक की लापरवाही होने पर भी मुआवजा मिल सकता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी ने गलती से फिशिंग लिंक पर क्लिक कर दिया या OTP शेयर कर दिया, लेकिन तुरंत बैंक को सूचना देकर शिकायत दर्ज करा दी और नुकसान निर्धारित सीमा के भीतर है, तो उसे भी राहत मिल सकती है। हालांकि यदि बैंक यह साबित कर देता है कि ग्राहक ने स्पष्ट चेतावनियों को नजरअंदाज किया या गंभीर लापरवाही की, तो ग्राहक की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।

कितना मिलेगा मुआवजा?

RBI के अनुसार, छोटे डिजिटल फ्रॉड के मामलों में पात्र ग्राहक को 85 प्रतिशत नुकसान या अधिकतम 25,000 रुपये, जो भी कम हो, मुआवजे के रूप में मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी के साथ 50,000 रुपये की धोखाधड़ी होती है, तो उसे अधिकतम 25,000 रुपये तक का मुआवजा मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह मुआवजा किसी व्यक्ति को उसके पूरे जीवन में केवल एक बार ही दिया जाएगा।

कौन देगा मुआवजे का पैसा?

छोटे फ्रॉड मामलों में मुआवजे का भार केवल बैंक पर नहीं होगा। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा RBI उठाएगा, जबकि ग्राहक का बैंक और जिस बैंक के खाते में धोखाधड़ी की रकम पहुंची है, वह लाभार्थी बैंक भी तय हिस्सेदारी के अनुसार भुगतान करेंगे।

Related Posts

देश

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

November 13, 2026
देश

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

November 13, 2026
देश

SSR: देश के 13 राज्यों, 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SSR शुरू; दोबारा वोटरों को जुड़ने का मिलेगा मौका

November 13, 2026
देश

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 12, 2026
देश

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका

November 12, 2026
देश

Driver Strike Today: आज से ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, निजी स्कूल बसों के पहिए थमने की आशंका

November 12, 2026
Next Post
NCERT ने कक्षा-9 के सिलेबस में शामिल किया SIR और EC, ‘बेमिसाल’ चुनावी प्रक्रिया के बारे में पढ़ेंगे स्टूडेंट्स

NCERT ने कक्षा-9 के सिलेबस में शामिल किया SIR और EC, 'बेमिसाल' चुनावी प्रक्रिया के बारे में पढ़ेंगे स्टूडेंट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

September 24, 2026
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

April 13, 2026

NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर

September 24, 2026
बिहार MLC चुनाव: भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, जानिए- किस पार्टी से कौन हुआ विजेता

बिहार MLC चुनाव: भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, जानिए- किस पार्टी से कौन हुआ विजेता

June 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Train Mobile Charging New Rules: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रात 11 बजह से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग प्वाइंट
  • Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर की 137 दवाएं सस्ती, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई
  • Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में फिर तेजी; मिलेगी राहत या महंगाई का झटका? पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक करें नए रेट
  • Rashifal : धनु राशि वालों के सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी. पढ़े बाकि राशियों का राशिफल!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In