• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, July 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

IPO News: अगस्त में आने वाली है ₹25,000 करोड़ के IPO की बाढ़! Shiprocket और Zepto समेत ये बड़ी कंपनियां मचाएंगी धमाल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 26, 2026
in देश
IPO News: अगस्त में आने वाली है ₹25,000 करोड़ के IPO की बाढ़! Shiprocket और Zepto समेत ये बड़ी कंपनियां मचाएंगी धमाल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली नई कंपनियों में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अगला महीना कई मौके लेकर आ सकता है। अगस्त में आईपीओ बाजार में काफी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। जी हां, अगस्त में जेप्टो, ट्रूहॉम फाइनेंस और शिपरॉकेट समेत 12 से ज्यादा कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों के आईपीओ से कुल मिलाकर 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जुटाए जाने की उम्मीद है।

READ ALSO

Korba News: मलेरिया से कोरबा में दो बच्चे की मौत, 11 से अधिक लोग जांच में मिले पॉजिटिव

Assam news: असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा

बाजार में स्थिरता और निवेशकों की बेहतर धारणा ने बदला कंपनियों का मूड

मर्चेंट बैंकरों के मुताबिक, आने वाले आईपीओ में नए शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ओएफएस भी शामिल होगा। इक्विरस कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और इंवेस्टमेंट बैंकिंग हेड भावेश शाह ने कहा कि बाजार में स्थिरता और निवेशकों की बेहतर धारणा को देखते हुए अब वो कंपनियां भी आईपीओ लाने के प्रोसेस में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जो पहले अपने आईपीओ की प्लानिंग को टाल रही थीं।

जेप्टो के आईपीओ पर निवेशकों की खास नजर

सबसे बड़े प्रस्तावित आईपीओ में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो का नाम प्रमुख है। जेप्टो नए शेयर जारी कर 8,010 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा कंपनी 11.34 करोड़ इक्विटी शेयरों का OFS भी लाएगी। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ट्रूहॉम फाइनेंस 3,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसमें 1,500 करोड़ रुपये का नया इश्यू और इतनी ही राशि का ओएफएस शामिल होगा।

2,550 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगा एलिवेट कैंपसेज

एलिवेट कैंपसेज का 2,550 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों पर आधारित होगा। शिपरॉकेट ने 2,342.35 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए हैं, जिसमें 1,100 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 1,242.35 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है। अन्य कंपनियों में इनोवेटिवव्यू इंडिया 2,000 करोड़ रुपये तक और मिल्की मिस्ट डेयरी फूड 1,553 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में हैं।

इन कंपनियों का नाम भी लिस्ट में

इनके अलावा धूत ट्रांसमिशन, एआरसीआईएल (एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ऑफ इंडिया), अर्डी इंडस्ट्रीज, गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, रेज ऑफ बिलीफ, हाई-टेक इंजीनियर्स, शंकेश ज्वेलर्स और लर्नफ्लूएंस एजुकेशन भी पूंजी बाजार में उतरने की योजना बना रही हैं।

जुलाई में ही लिस्ट हुई हैं 9 कंपनियां

जानकारों का मानना है कि कंपनियों की बढ़ती आईपीओ गतिविधियां निवेशकों के भरोसे और मजबूत मांग को दर्शाती हैं। इस साल अब तक 36 कंपनियां आईपीओ ला चुकी हैं, जिनमें 9 कंपनियों इसी महीने बाजार में लिस्ट हुई हैं। आने वाले दिनों में मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज और जूनिपर ग्रीन एनर्जी के आईपीओ क्रमशः 29 और 30 जुलाई को खुलने वाले हैं। इसके अलावा एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स भी अगले सप्ताह अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।

Related Posts

Korba News: मलेरिया से कोरबा में दो बच्चे की मौत, 11 से अधिक लोग जांच में मिले पॉजिटिव
देश

Korba News: मलेरिया से कोरबा में दो बच्चे की मौत, 11 से अधिक लोग जांच में मिले पॉजिटिव

July 26, 2026
Assam news: असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा
देश

Assam news: असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा

July 26, 2026
Covid Cases Today: भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, चपेट में आने से चार लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
देश

Covid Cases Today: भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, चपेट में आने से चार लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

July 26, 2026
Maruti Suzuki Brezza facelift: न्यू लुक, बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Maruti Suzuki Brezza facelift, कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू
देश

Maruti Suzuki Brezza facelift: न्यू लुक, बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Maruti Suzuki Brezza facelift, कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू

July 26, 2026
Bihar news: बिहार में छात्रों के प्रदर्शन दौरान खुलेआम फायरिंग के आरोप, SP समेत 30 पुलिसकर्मी घायल, शाम तक इंटरनेट बंद
छत्तीसगढ़

Bihar news: बिहार में छात्रों के प्रदर्शन दौरान खुलेआम फायरिंग के आरोप, SP समेत 30 पुलिसकर्मी घायल, शाम तक इंटरनेट बंद

July 26, 2026
Ravi Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि
देश

Ravi Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

July 26, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार
  • Raigarh News : जिलेभर में अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई
  • IPO News: अगस्त में आने वाली है ₹25,000 करोड़ के IPO की बाढ़! Shiprocket और Zepto समेत ये बड़ी कंपनियां मचाएंगी धमाल
  • Korba News: मलेरिया से कोरबा में दो बच्चे की मौत, 11 से अधिक लोग जांच में मिले पॉजिटिव

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In