Raigarh News : *रायगढ़, 30 सितंबर*। जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 55 पाव देशी मसाला एवं देशी प्लेन मदिरा, कुल 9.900 बल्क लीटर शराब, कीमत करीब ₹5,000 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 CK 4713 जब्त की है।

Read More : Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
जानकारी के अनुसार दिनांक 29.09.2026 को थाना जूटमिल के प्रशिक्षु उप निरीक्षक टिकेन्द्र चन्द्राकर को मुखबिर से सूचना मिली कि झोपड़ीपारा, थाना जूटमिल के पीछे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक के हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर बबलू चौहान पिता टिकम चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि उसके साथ लाभ सिंह चौहान पिता बिहारी लाल चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल बैठा था। पुलिस ने दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली, जिसमें शराब के थैले में रखी 30 पाव देशी मसाला मदिरा एवं 25 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल 9.900 बल्क लीटर बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹5,000 बताई गई है।
पुलिस ने शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 CK 4713 को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को थाना लाया। आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।
वहीं आज दिनांक 30.9.2026 को दो अन्य कार्रवाई में अवैध शराब बिक्री के लिए रखे तीन आरोपियों से 47 देशी और अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है । पहली कार्रवाई में आरोपी दीपक कुमार साहू निवासी राजीव गांधी नगर वार्ड नंबर 36 से 20 पाव अंग्रेजी शराब तथा दूसरी कार्रवाई में आरोपी आकाश कलेत निवासी बापूनगर और रोहन सारथी निवासी भगवानपुर से 27 पाव देशी प्लेन शराब जप्त किया गया है । आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है ।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक टिकेन्द्र चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, राजेश पटेल, आरक्षक परमानंद पटेल एवं सन्नी मालाकार की अहम भूमिका रही।














