• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” रायगढ़ प्रभारी प्रेमचंद जायसी ने ली बैठक और निकाली पदयात्रा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News : रायगढ़। स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा चलाए जा रहे “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश उपाध्यक्ष व स्मार्ट मीटर रायगढ़ प्रभारी प्रेमचंद जायसी के नेतृत्व में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत 24 अगस्त को जूटमिल क्षेत्र रिलेक्स होटल में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई, वहीं 25 अगस्त को पश्चिम ब्लाॅक में बैठक एवं पूर्वांचल ब्लॉक लोइंग में पदयात्रा कार्यक्रम किया गया।

READ ALSO

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

Read More : Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से मचा कोहराम; तिब्बत से आई बाढ़ के बाद 1000 लोगों के बहने की आशंका

24 अगस्त को जूटमिल क्षेत्र के रिलेक्स होटल में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक स्मार्ट मीटर रायगढ़ प्रभारी प्रेमचंद जायसी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्रेमचंद जायसी का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को हो रही आर्थिक परेशानियों और अप्रत्याशित रूप से बढ़े बिजली बिलों की जानकारी प्रभारी के समक्ष रखी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में लगातार असंतोष बढ़ रहा है और कई परिवार बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं।

चर्चा के बाद सभी ने सहमति व्यक्त की कि आम जनता को विश्वास में लेकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जा रहे “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” को और तेज किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र में उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याएं सामने लाई जाएंगी तथा उन्हें अभियान से जोड़ा जाएगा।

अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे पश्चिम ब्लॉक में बैठक आयोजित की गई। इसके पश्चात शाम 4 बजे पूर्वांचल ब्लॉक-लोइंग में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी प्रेमचंद जायसी द्वारा पदयात्रा निकाली गई । पदयात्रा के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अभियान से जोड़ा गया ।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली आम आदमी की बुनियादी जरूरत है, उसे ऐसी व्यवस्था का माध्यम नहीं बनाया जा सकता जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़े। कांग्रेस प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचकर उपभोक्ताओं की वास्तविक समस्याओं को एकत्र करेगी तथा स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को मजबूती से शासन-प्रशासन के समक्ष रखेगी।
स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का यह अभियान प्रत्येक वार्डों से लेकर बूथ स्तर तक विस्तार ले रहा है।

कांग्रेस पार्टी के स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान के रायगढ़ प्रभारी प्रेमचंद जायसी एवं पदाधिकारियों ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी बिजली बिल संबंधी समस्याओं को सामने लाएं और इस जनहित के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Read More : pakistan Hospital Fire: अस्पताल में AC का कंप्रेसर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 15 नवजातों की दर्दनाक मौत

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान रायगढ़ प्रभारी प्रेमचंद जायसी, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव , ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, पूर्व विधायक प्रकाश नायक,वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण गुप्ता, सरोज गुप्ता, नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,विकास ठेठवार, दीपक मंडल,संदीप अग्रवाल,आशीष शर्मा,पूर्वांचल प्रभारी वसीम खान ब्लॉक अध्यक्ष बासु प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष नजीर खान, भूतपूर्व सरपंच सूरत पटेल,सरोज नंदे, संतोष चौहान,मुरारी भट्ट,आशीष चौबे,रत्थू जायसवाल ,संजय चौहान, रजत गोयल ,रितेश वैद्य ,शुभम सिंह, दीपक मांझी ,अज्ञात मल्होत्रा, शाहनी यादव, विजय टंडन, राजू चौहान, रवि गुप्ता, धरम भट्ट, संगीता गुप्ता, रिंकी पांडे ,संजुक्ता सिंग ,राहुल चौहान ,जय साहू ,संदीप श्रीवास, तरुण गोयल, मोहन साहू ,विजय साहू ,दीपक भट्ट,
राहुल चौहान,अंकित सतपति,
चिन्मय स्वामी ,पंकज, किशन,
अनिरुद्ध गिरी,दिनेश ,नाफिज,
रुस्तम अली, फरीद खान ,अंकुल ठाकुर ,कृष्ण साहू ,अख्तर खान, मनीष देवांगन ,प्रदीप चौहान,बोधराम गुप्ता,कृष्णा यादव,ईश्वर प्रसाद,मोहम्मद अख्तर,अनवर हुसैन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

October 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

October 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

October 9, 2026
Next Post

Tempsens Instruments IPO: Tempsens Instruments के IPO को मिला 184 गुना सब्सक्रिप्शन, ₹300 पर पहुंचा GMP

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त

Raigarh News : सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त

July 15, 2026

वैक्सीनेशन के लिए नई गाइडलाइन,पढ़ें पूरी खबर

May 27, 2021

LPG Price Hike: महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा; चेक करें नए रेट

September 1, 2026
Yamuna River Children Drown: बड़ा हादसा; नहाने गए छह बच्चे नदी में डूबे, तीन की मौत

Yamuna River Children Drown: बड़ा हादसा; नहाने गए छह बच्चे नदी में डूबे, तीन की मौत

May 12, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • India Bloc March SC: CEC के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, CJI ने कहा ज्ञापन नहीं अर्जी लगाएं
  • share market today: शेयर बाजार में हरियाली; 1900 से ज्यादा शेयरों में बढ़त; रिलायंस और TCS समेत इन दिग्गज शेयरों में खरीदारी
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम, लगातार तीन दिनों तक गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट
  • Shardiya Navratri 2026: आज नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की ऐसे करें पूजा दूर होगी हर परेशानी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In