• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Today Cg News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 12, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Today Cg News :  रायपुर, 12 सितंबर 2026

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन

READ ALSO

Chhattisgarh Holiday Calendar 2027: छत्तीसगढ़ में साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें साल भर की छुट्टियों की लिस्ट…

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से निपटने रायपुर जिला प्रशासन अलर्ट

जीपीएम जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग के अमले ने अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा वाहन जप्त किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिवनी क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया। इसी तरह मजगवां से 1 ट्रैक्टर, पड़वनिया से मिट्टी (ईंट) के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर तथा पकरिया से गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 हाईवा वाहन को जप्त किया गया है।

जप्त किए गए वाहनों को नियमानुसार सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। इनमें 2 ट्रैक्टरों को सिवनी चौकी, जबकि 2 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा वाहन को अमरपुर पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा जप्त वाहनों के मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर त्वरित जांच

जिले में नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज कराई जा रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों द्वारा मौके पर जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग ने प्राप्त शिकायतों की जांच कर अवैध खनिज परिवहन के मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच, समयबद्ध कार्रवाई और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप खनिज विभाग द्वारा शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए मौके पर कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग द्वारा ऐसे मामलों की निगरानी के साथ-साथ प्राप्त शिकायतों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा शासन के राजस्व को होने वाली क्षति को रोकना है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Holiday Calendar 2027: छत्तीसगढ़ में साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें साल भर की छुट्टियों की लिस्ट…

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से निपटने रायपुर जिला प्रशासन अलर्ट

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से दिवंगत श्रमिक के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, सरगुजा के 10 गांवों को मिली बारहमासी सड़क की सौगात

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से पेयजल व्यवस्था बहाल

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री साय

October 28, 2026
Next Post

Cg News : शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Gold-Silver Price: सोने के रेट में अचानक आई गिरावट.. खरीदी करने का शानदार मौका, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Sovereign Gold Bond: RBI के इस गोल्ड बॉन्ड ने निवेशकों को किया मालामाल, मिला 300% का बंपर रिटर्न

November 25, 2025

छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर की टिप्पणी-सीजेआई

April 9, 2022
इंडिगो एयरलाइन में 0–24 महीने के शिशु सिर्फ ₹1 में यात्रा करेंगे। पढ़िए पूरी खबर।

इंडिगो एयरलाइन में 0–24 महीने के शिशु सिर्फ ₹1 में यात्रा करेंगे। पढ़िए पूरी खबर।

January 15, 2026

Cg News: विशेष लेख : एक लाख से अधिक परिवारों को मिली खुशियों की चाबी और पक्का आशियाना

September 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT Releases This Week: अक्टूबर के आखिरी हफ्ता में OTT पर रिलीज होंगी 15 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Chhattisgarh Holiday Calendar 2027: छत्तीसगढ़ में साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें साल भर की छुट्टियों की लिस्ट…
  • iQOO: 9000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लॉन्च किया गेमिंग फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In