• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, August 1, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

पहली बार सामने आया हाई स्पीड ट्रेन का लुक,पांच सरकारों ने मिलकर बनाई कंपनी

एनसीआर में आना-जाना लोगों के लिए आसान होने जा रहा है. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे बनने के बाद अब एनसीआर के लोगों को देश की पहली रीजनल रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की सुविधा मिलने जा रही है

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 16, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Delhi Meerut High Speed ​​​​Train: दिल्ली-एनसीआर में आना-जाना लोगों के लिए आसान होने जा रहा है. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे बनने के बाद अब एनसीआर के लोगों को देश की पहली रीजनल रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की सुविधा मिलने जा रही है. यह हाई स्पीड ट्रेन 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचा देगी.

ट्रेन में आएगी हवाई यात्रा की फीलिंग

इस ट्रेन (Delhi Meerut High Speed ​​​​Train) में बैठकर आपको हवाई यात्रा जैसी फील आएगी. ट्रेन के अंदर हवाई जहाज जैसा होगा सिटिंग अरेंजमेंट होगा. ट्रेन में कुल 6 डिब्बे होंगे, जो आने वाले समय में बढ़ाकर 9 भी किए जा सकते हैं. इनमें से एक डिब्बा पूरी तरह से प्रीमियर क्लास होगा. इस ट्रेन में एक बार में कुल 1500 यात्री यात्रा कर सकेंगे.

READ ALSO

Anti Paper Leak Bill News: एंटी पेपर लीक बिल पर ” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ” ने किए हस्ताक्षर, पढ़े सजा-जुर्माने के क्या -क्या? है प्रावधान

Indigo Flight News: IndiGo एयरलाइंस का यात्रियों को बड़ा झटका! इस तारीख से कंपनी बंद करेगी ये सर्विस, जानें क्या है वजह ?

एक घंटे में दिल्ली से पहुंचा देगी मेरठ

Delhi Meerut High Speed ​​​​Train : दिल्ली से मेरठ की दूरी करीब 82 किलोमीटर है. जिसे बस से कवर करने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लग जाता है. वहीं इस हाई स्पीड ट्रेन (Delhi Meerut High Speed ​​​​Train) से एक घंटे से भी कम वक्त में आप यह दूरी आराम से तय कर सकेंगे. इस प्रकार यह ट्रेन मेट्रो जैसी सुविधा लेकिन उससे तीन गुना स्पीड के साथ आपको मंजिल तक पहुंचा सकेगी. इस ट्रेन में लोगों को फ्री वाई-फाई की सुविधा भी मिलने जा रही है.

पांच सरकारों ने मिलकर बनाई कंपनी

दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान सरकारों ने नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कमिशन (NCRTC) की स्थापना की है. इस निगम ने रीजनल कनेक्टिविटी के लिए 3 कॉरिडोर का निर्माण करना तय किया है. पहले फेज में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर (82 किमी) पर काम किया जा रहा है. दूसरे चरण में दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर (164 किमी) कॉरिडोर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर (103 किमी) पर काम होना है. इन दोनों कॉरिडोर का डिजाइन तैयार कर लिया गया है.

 

सराय काले खां से मेरठ तक जाएगी ट्रेन

दिल्ली-मेरठ हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर में ट्रेन (Delhi Meerut High Speed ​​​​Train) दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन शुरू होगी. इस कॉरिडोर में कुल 25 स्टेशन होंगे. सराय काले खां से निकलने के बाद ट्रेन न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन के बाद यूपी में प्रवेश कर जाएगी. यहां से साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, मेरठ नॉर्थ से होती हुई मोदीपुरम तक जाएगी.

गुजरात के सावली में हो रहा ट्रेनों का निर्माण

यह ट्रेन (Delhi Meerut High Speed ​​​​Train) पूरी तरह इलेक्ट्रिसिटी से चलेगी. जिससे एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति और सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आएगी. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली ट्रेन गुजरात के सावली में बन रही है. वहां पर ऐसी 40 ट्रेनों का निर्माण चल रहा है. इसी साल इन ट्रेनों को ट्रायल रन के लिए दिल्ली लाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर 30,274 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.

NCRTC के MD विनय कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली-मेरठ हाई स्पीड ट्रेन (Delhi Meerut High Speed ​​​​Train) में बीमार मरीजों के लिए स्ट्रेचर रखने की भी जगह होगी. साथ ही लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग के लिए एक एक चार्जिंग पॉइंट भी बनाया गया है जो कि हर सीट पर उपलब्ध होगा. प्रत्येक कोच में बड़े-बड़े शीशे लगाए गए हैं ताकि बाहर के नजारों को यात्री देख सकें. इस रैपिड रेल के स्टेशन को भी ऐसे डिजाइन किया जा रहा है ताकि बीमार लोगों का स्ट्रेचर आसानी से रैपिड रेल कोच तक पहुंच सके.

प्रत्येक ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए रिजर्व

एमडी ने बताया कि हर ट्रेन में एक प्रीमियम वर्ग का कोच होगा और एक कोच महिलाओं के लिए भी आरक्षित होगा. शुरू में प्रत्येक रैपिड रेल में 6 कोच होंगे. बाद में तीन कोच बढ़ाए जा सकते हैं. यात्रियों की सुविधाओं के लिए रैपिड रेल कोच में आरामदायक स्टैंडिंग स्पेस लैगेज रैक लगाई गई है.

 

हर 10 मिनट में उपलब्ध होगी ट्रेन

उन्होंने बताया कि यह हाई स्पीड ट्रेन (Delhi Meerut High Speed ​​​​Train) हर 5 से 10 मिनट में उपलब्ध होंगी और लगभग 1 घंटे में लगभग 100 किमी की दूरी तय की जा सकेगी. दिल्ली गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है और 2023 मार्च में सबसे पहले साहिबाबाद से दुहाई तक इस पहली रीजनल रेल को चलाने की तैयारी की जा रही है. यह 17 किलोमीटर लंबा सेक्शन होगा. वहीं सराय काले खां से मेरठ तक ट्रेन को 2025 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकान

रोजाना 8 लाख यात्रियों को होगा फायदा

पहले RRTS कॉरिडोर (Delhi Meerut High Speed ​​​​Train) में हर लोग लगभग 8 लाख यात्रियों के आने की संभावना है. 82 किलोमीटर के दिल्ली गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में कुल 25 स्टेशन होंगे ,जिनमें दो दुहाई और मोदीपुरम में दो डिपो और जंगपुरा में स्टेबलिंग यार्ड शामिल है.

 

Tags: Delhi Meerut High Speed ​​​​Train

Related Posts

Anti Paper Leak Bill News: एंटी पेपर लीक बिल पर ” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ” ने किए हस्ताक्षर, पढ़े सजा-जुर्माने के क्या -क्या? है प्रावधान
देश

Anti Paper Leak Bill News: एंटी पेपर लीक बिल पर ” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ” ने किए हस्ताक्षर, पढ़े सजा-जुर्माने के क्या -क्या? है प्रावधान

August 1, 2026
Indigo Flight News: IndiGo एयरलाइंस का यात्रियों को बड़ा झटका! इस तारीख से कंपनी बंद करेगी ये सर्विस, जानें क्या है वजह ?
देश

Indigo Flight News: IndiGo एयरलाइंस का यात्रियों को बड़ा झटका! इस तारीख से कंपनी बंद करेगी ये सर्विस, जानें क्या है वजह ?

August 1, 2026
Bank Holidays in August: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
देश

Bank Open Or Closed Today: आज बैंक बंद या खुला! देखे RBI के नियम और अगस्त महीने की पूरी हॉलिडे लिस्ट.

August 1, 2026
Petrol – Desel Rate : पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स जारी, आज एक लीटर तेल की क्या कीमत है, यहां देखें पूरी लिस्ट।
देश

Petrol – Desel Rate : 1अगस्त को जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए रेट. चेक करें अपने शहर का ताजा भाव!

August 1, 2026
Commercial LPG Price Cut: खुशखबरी! आज से गिरे कमर्शियल गैस के दाम, जानें घरेलू सिलेंडर का नया रेट.
देश

Commercial LPG Price Cut: खुशखबरी! आज से गिरे कमर्शियल गैस के दाम, जानें घरेलू सिलेंडर का नया रेट.

August 1, 2026
Modi Cabinet Meeting Decisions: केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसले, मोदी सरकार ने अगले 5 साल के लिए बढ़ाई ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना
देश

Modi Cabinet Meeting Decisions: केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसले, मोदी सरकार ने अगले 5 साल के लिए बढ़ाई ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना

July 31, 2026
Next Post

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड न‍िवेशकों के ल‍िए बड़ी खबर, Sebi ने बनाया नया 'न‍ियम'

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में लगाया प्रतिबंध
  • Anti Paper Leak Bill News: एंटी पेपर लीक बिल पर ” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ” ने किए हस्ताक्षर, पढ़े सजा-जुर्माने के क्या -क्या? है प्रावधान
  • Indigo Flight News: IndiGo एयरलाइंस का यात्रियों को बड़ा झटका! इस तारीख से कंपनी बंद करेगी ये सर्विस, जानें क्या है वजह ?
  • Bank Open Or Closed Today: आज बैंक बंद या खुला! देखे RBI के नियम और अगस्त महीने की पूरी हॉलिडे लिस्ट.

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In