• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, August 25, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस,उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री मनोज सिंह मंडावी ने किया ध्वजारोहण

कोरोना वारियर्स के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 26, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़, 26 जनवरी 2022/ रायगढ़ में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री मनोज सिंह मंडावी ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया गया व पुलिस की टुकडिय़ों द्वारा सलामी दी गई। विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मंडावी ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये। इस मौके पर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
अपने उद्बोधन में श्री मंडावी ने जिले के वीर सपूत कर्नल विप्लव त्रिपाठी व उनकी पत्नी व पुत्र की शहादत को नमन करते श्रद्धांजलि प्रकट की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए संविधान के आधारभूत जीवन मूल्यों पर गहरायी से विचार करने एवं संविधान की उद्देशिका में उल्लेखित न्याय, समता, स्वतंत्रता और बंधुता की अवधारणा को दृढ़ता व निष्ठा से पालन करने का अवसर है। गणतंत्र की प्रभावशीलता तब तक ही है, जब तक हम इसके इतिहास को याद रखते हुए, देशभक्ति, देशसेवा, देशहित और देश उत्थान के प्रति हर काल, परिस्थिति में पूर्ण समर्पण भाव से सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कोरोना महामारी की तीसरी लहर को नियंत्रित करने में संलग्न सभी के सहयोग व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से हम महामारी को नियंत्रित करने में निश्चित ही सफल होंगे।
गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा कोरोना वारियर्स तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा भी मंच पर उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर रायगढ़ नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, सभापति श्री जयंत ठेठवार, आयुक्त नगर निगम श्री एस.के.जयवर्धन, डीएफओ रायगढ़ श्री प्रणय मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी, सहायक कलेक्टर श्री प्रतीक जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री डिगेश पटेल, सुश्री अभिलाषा पैकरा, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।
इन अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
जिला कार्यालय रायगढ़ से श्री अमीलाल ठेठवार, श्री हिमांशु उरांव, जिला पंचायत रायगढ़ से श्री श्यामबन्धु पटेल, सुश्री नैना केरकेट्टा, श्री दिलीप साहू, श्रीमती शकुन्तला साहू, श्रीमती हरिप्रिया गुप्ता, श्री नेतराम पटेल, श्री जयप्रकाश चौधरी, पुलिस विभाग से श्री डी.के.मारकण्डेय, श्री अभिनवकांत सिंह, श्री मनीष नागर, श्री उत्तम साहू, श्री थानूराम नायक, श्री महेन्द्र खरे, श्री टीकाराम खटकर, श्री धनंजय कश्यप, श्री प्रशांत पण्डा, श्री उधो पटेल, श्री राजकुमार एवं जेनिपा पन्ना, नगर निगम रायगढ़ से श्री सूरज कुमार देवांगन, श्री रमेश कुमार तांती, श्री विकास पटेल, श्री प्रहलाद तिवारी, एसडीएम कार्यालय खरसिया से श्री प्रशांत कुमार सिंह, श्री महेन्द्र कुमार लहरे, स्वास्थ्य विभाग से डॉ.लक्ष्मण सोनी, डॉ.अनुभव पटेल, डॉ.सुनील कुमार सिंह, श्रीमती दिव्या पूनम मिंज, श्री नवकुमार पटेल, श्री पदमन लाल सिदार, श्री दुलेश्वर यादव, डॉ.अवधेश पाणिग्राही, डॉ.दिलेश्वर प्रसाद, डॉ.एस.एन.उपाध्याय, डॉ.डी.एस.उपाध्याय, डॉ.डी.एस.पैकरा, डॉ.एस.आर.पैकरा, श्री नवीन शर्मा, श्रीमती अर्चना बड़ा, श्रीमती ललीता नागवंशी, श्री हलधर यादव, श्री अभिषेक सिंह, शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़ से श्री राजीव गुप्ता, श्री सूर्य कुमार पण्डा, डॉ.प्रतिभा गबेल, श्रीमती नूतन तिवारी, जिला जेल रायगढ़ से श्री आशीष बाजपेयी, आदिवासी विकास रायगढ़ से श्री दिनेश कुमार ठेठवार, कार्यपालन अभियंता लो.स्वा.यांत्रिकी खण्ड से श्री ईश्वर दास बारीक व श्री राजू जार्ज, कृषि विभाग रायगढ़ से श्री फकीरचंद साव, श्री समी उल्ला खान, सुश्री सविता भारती एवं डॉ.माधुरी त्रिपाठी, महिला बाल विकास विभाग रायगढ़ से अनिता चौहान, कु.रूकमणी दास, श्रीमती पुष्पा डनसेना, शांति बाई, श्रीमती संतोषी पटेल, मोंगरा यादव, सुश्री हेमलता सिदार, श्रीमती किरण उपाध्याय, श्रीमती चम्पा यादव, शासकीय महाविद्यालय बरमकेला से डॉ.चन्द्रशेखर पटेल एवं श्री शांति सीता सेवा समिति के संचालक श्री महेन्द्र कुमार अग्रवाल तथा कोविड 19 संक्रमण के दौरान जरूरतमंद लोगों के भोजन व्यवस्था हेतु श्री सुनील रामदास को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Posts

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र
रायगढ़

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

August 19, 2026
Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

August 19, 2026
Raigarh News : 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”
रायगढ़

Raigarh News : 1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”

August 19, 2026
Raigarh News : गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
रायगढ़

Raigarh News : गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश

August 18, 2026
Raigarh News : हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

August 18, 2026
Raigarh News: साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
रायगढ़

Raigarh News: साइबर जागृति अभियान: पुसौर के तीन स्कूलों, नटवर स्कूल और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पहुंची रायगढ़ पुलिस, एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

August 17, 2026
Next Post

कर्तव्यों के उत्कृष्ट निर्वहन हेतु समर्पण व संवेदनशीलता जरूरी-कलेक्टर श्री भीम सिंह

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Swiggy Zomato Food Booking: स्विगी-जोमैटो से खाना ऑर्डर करना पड़ेगा महंगा, बढ़ती ईंधन की कीमतों के कारण बढ़ा सकते हैं डिलीवरी चार्ज

Swiggy Zomato Food Booking: स्विगी-जोमैटो से खाना ऑर्डर करना पड़ेगा महंगा, बढ़ती ईंधन की कीमतों के कारण बढ़ा सकते हैं डिलीवरी चार्ज

May 20, 2026
राजिम त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

राजिम त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

January 7, 2026
Chhattisgarh current news: परिवार बनकर यात्रा कर रहे थे गांजा तस्करी, 18 किलो गांजा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh current news: परिवार बनकर यात्रा कर रहे थे गांजा तस्करी, 18 किलो गांजा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

June 17, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Kajari Teej: इस दिन मनाई जाएगी कजरी तीज, नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त
  • Rashifal For Today : कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों और मनोरंजन से भरपूर रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Press

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In