• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Pahalgam Terror Attack Update: पहलगाम हमले में NIA के चार्जशीट में बड़ा खुलासा, जानिए कौन था आतंकियों का हैंडलर?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 15, 2025
in देश
Pahalgam Terror Attack Update: पहलगाम हमले में NIA के चार्जशीट में बड़ा खुलासा, जानिए कौन था आतंकियों का हैंडलर?
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसका मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) भी शामिल है। चार्जशीट में पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर साजिद जट्ट को भी आरोपी बनाया गया है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी आतंकी साजिद जट्ट 10 लाख रुपये का इनामी आतंकी है। साजिद जट्ट उर्फ हबीबुल्लाह मलिक NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके फ्रंट संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का टॉप कमांडर साजिद जट्ट जम्मू-कश्मीर में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है।

 

READ ALSO

Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा

Big breaking: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में करानी पड़ी Emergency Landing…

 

कौन है साजिद जट्ट?

साजिद जट्ट पाकिस्तानी नागरिक है, पंजाब प्रांत के कसूर जिले का रहने वाला है। साजिद जट्ट असली नाम हबीबुल्लाह मलिक है। लेकिन साजिद जट्ट कई उर्फ नामों से भी जाना जाता है जैसे सैफुल्लाह, नूमी, नुमान, लंगड़ा, अली साजिद, उस्मान हबीब, शानी। अक्टूबर 2022 में साजिद जट्ट को UAPA के तहत ‘व्यक्तिगत आतंकी’ घोषित किया गया था।

 

2023–2025 के बड़े आतंकी हमले, जिनसे जुड़ा साजिद जट्ट का नाम

धांगरी नरसंहार (जनवरी 2023, राजौरी)– 7 नागरिकों की हत्या, मुख्य साजिशकर्ता साजिद जट्ट

IAF काफिले पर हमला (मई 2024, पुंछ)– एक जवान शहीद

रियासी बस हमला (जून 2024)– तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला, हैंडलर की भूमिका

पहलगाम आतंकी हमला (अप्रैल 2025)– पर्यटकों पर हमला, 26 की मौत, मास्टरमाइंड होने का शक

 

NIA की बड़ी कार्रवाई

NIA ने साजिद जट्ट की गिरफ्तारी पर ₹10 लाख का इनाम घोषित किया है। भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने के आरोप में साजिद जट्ट पर कई चार्जशीट दायर की गई है। साजिद जट्ट पर हाइब्रिड आतंकियों को लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल सपोर्ट देने का आरोप भी है। साजिद जट्ट को कश्मीर में आतंकी नेटवर्क का सबसे खतरनाक चेहरा माना जा रहा है।

 

इस चार्जशीट में पाकिस्तान की साजिश, आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े सबूतों का विस्तार से जिक्र किया गया है। NIA ने पहली बार LeT/TRF को एक आतंकी संगठन (कानूनी इकाई) के तौर पर आरोपी बनाया है, जिसने पहलगाम हमले की योजना बनाई, मदद की और उसे अंजाम दिया। इस हमले में धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाया गया था, जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक की जान गई थी।

 

यह 1,597 पन्नों की चार्जशीट जम्मू की NIA स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई है। इसके अलावा, जुलाई 2025 में श्रीनगर के दाचीगाम इलाके में ऑपरेशन ‘महादेव’ के दौरान मारे गए तीन पाकिस्तानी आतंकियों के नाम भी चार्जशीट में शामिल हैं। इनकी पहचान फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान शाह, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान और हमजा अफगानी के रूप में हुई है।

 

NIA ने LeT/TRF और इन चारों आतंकियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, आर्म्स एक्ट 1959 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) 1967 की अलग-अलग धाराओं में आरोप लगाए हैं। साथ ही, भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की धाराएं भी लगाई गई हैं।

 

करीब 8 महीने तक चली वैज्ञानिक और गहन जांच के बाद NIA ने इस केस (RC-02/2025/NIA/JMU) की साजिश को पाकिस्तान से जुड़ा पाया है, जो लगातार भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है।

 

 

इस मामले में आतंकियों को पनाह देने के आरोप में 22 जून 2025 को गिरफ्तार किए गए परवेज अहमद और बशीर अहमद जोथात को भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने हमले में शामिल तीनों आतंकियों की पहचान बताई और यह भी पुष्टि की कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे और प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। 

Related Posts

देश

Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा

October 14, 2026
देश

Big breaking: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में करानी पड़ी Emergency Landing…

October 14, 2026
देश

Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत

October 13, 2026
देश

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

October 12, 2026
देश

Garbage Fine Rules: खुले में फेंकते हैं कचरा? संभल जाइए, लग सकता है ₹5000 तक जुर्माना

October 12, 2026
देश

Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन, Air India समेत तीन उड़ानें डायवर्ट

October 12, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh latest news: दुर्ग में Spa Centre की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़! पति-पत्नी सहित तीन पर होगी कार्रवाई

Chhattisgarh latest news: दुर्ग में Spa Centre की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़! पति-पत्नी सहित तीन पर होगी कार्रवाई

November 22, 2025

जाने आज का अपना राशिफल

May 23, 2022
Bonus Share: इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, अब 1 शेयर पर मिलेगा 3 शेयर फ्री, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

Stock Market Holiday Today: आज 14 अप्रैल को शेयर बाजार खुला है या बंद? चेक करें BSE-NSE की हॉलिडे लिस्ट

April 14, 2026
Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में SIR के आंकड़े जारी, 27 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटे…

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में SIR के आंकड़े जारी, 27 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटे…

December 23, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख…
  • Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा
  • Railway Employees Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले! 78 दिन के बोनस का ऐलान, जानें बैंक खातों में कब आएगी सैलरी
  • Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In