• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : 48 घंटे में अवैध शराब के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान-“ऑपरेशन आघात”

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *23 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पुलिस ने पिछले 48 घंटों में लगातार कार्रवाई की है। अभियान के दौरान जूटमिल और कोतवाली थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब व बीयर, जबकि तमनार, छाल और घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी और रेड कार्रवाई करते हुए कुल 121.250 लीटर अवैध शराब बरामद की है। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई जारी है।

READ ALSO

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

Read More : Durg Swine Flu Case: दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, 2 साल 11 महीने की बच्ची में H1N1 की पुष्टि

🚨*जूटमिल पुलिस ने हमर ढाबा के पीछे दबोचा शराब बेचने वाला, 7.750 लीटर देशी शराब और बीयर जब्त*

जूटमिल पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर काशीराम चौक के पास हमर ढाबा के पीछे घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की पहचान कृष्णा सारथी पिता राजू सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी काशीराम चौक, गांधी नगर, थाना जूटमिल के रूप में हुई। उसके कब्जे से 25 नग 180 एमएल क्षमता वाली देशी प्लेन शराब की बोतलें, कुल 4.500 बल्क लीटर तथा झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 05 नग 650 एमएल की बीयर बोतलें, कुल 3.250 बल्क लीटर बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 7.750 लीटर शराब, कीमत करीब 3,050 रुपये जब्त की गई। आरोपी के पास शराब रखने अथवा बिक्री करने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जूटमिल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

🚨 *कोतवाली पुलिस की रेलवे स्टेशन के बाहर कार्रवाई, 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

कोतवाली पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त की कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति बैग में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में सूचना की तस्दीक कर रेड कार्रवाई की। मौके से सुरिस्ठ सिंह पिता हरिहर सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी बसतरा लाईन टोली रांची मोराबाडी थाना बरियापुर रांची (झारखंड) को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अलग-अलग बैगों में TEACHERS, BLACK DOG, VAT 69 सहित कुल 22.5 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल कीमत करीब 34,000 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 1,000 रुपये बरामद हुई। आरोपी शराब बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब एवं बिक्री रकम को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रकरण में धारा 34(2), 59(क), 34(1)(क)(ख), 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 *तमनार पुलिस की बैक-टू-बैक कार्रवाई, दो मामलों में 51 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त*

तमनार पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ लगातार दो कार्रवाई करते हुए 51 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। पहली कार्रवाई में ग्राम मिलूपारा-खम्हरिया मार्ग पर पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर सन्तकुमार यादव पिता जगतु यादव उम्र 43 वर्ष निवासी लालपुर को पकड़ा। उसके कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को टांगरघाट में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर परवन कुमार राठिया पिता स्व. घुरउ राठिया उम्र 28 वर्ष निवासी टांगरघाट के घर की कोलाबाड़ी में दबिश दी। तलाशी के दौरान 20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन तथा अलग-अलग प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 31 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 6,200 रुपये, एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के पास शराब बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

🚨 *छाल पुलिस की ग्राम सारसमार में रेड, 14 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

छाल पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को ग्राम सारसमार मेन रोड किनारे मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए संजय कुमार साण्डेल पिता स्व. साधराम साण्डेल उम्र 45 वर्ष निवासी सारसमार को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक बोतलों में भरी 14 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2,800 रुपये, बरामद की गई। शराब बिक्री के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने बाड़ी में दबिश देकर 26 लीटर महुआ शराब पकड़ी*

घरघोड़ा पुलिस ने 22 अगस्त 2026 को ग्राम बैहामुड़ा में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीनारायण सारथी पिता गुलाब राम सारथी उम्र 41 वर्ष निवासी बैहामुड़ा के घर की बाड़ी में दबिश दी। तलाशी के दौरान तीन प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 26 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 5,200 रुपये, बरामद की गई। आरोपी शराब बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

🚨 *सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर भी पुलिस की नजर*

अवैध शराब के कारोबार के साथ-साथ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के मालीडिपा तथा थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के कोसमनारा चौक में सार्वजनिक रूप से शराबखोरी करते पाए गए लोगों के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More : MV Ocean Winner ship sank: बंगाल की खाड़ी में कार्गो शिप हादसें में 2 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले गए, 21 लोग अब भी लापता

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

“अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब से जुड़े लोगों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस की टीमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। आम नागरिक भी अपने आसपास होने वाली अवैध शराब की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

October 7, 2026
Next Post

Gold Price Prediction: अगले हफ्ते क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

May 2, 2026
Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

April 25, 2026
जिसका दामन दागदार वो दूसरों को लेक्चर न दें’, राम मंदिर के झंडे पर पाकिस्तान के बयान का भारत का करारा जवाब

जिसका दामन दागदार वो दूसरों को लेक्चर न दें’, राम मंदिर के झंडे पर पाकिस्तान के बयान का भारत का करारा जवाब

November 26, 2025
Solapur Road accident : कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत से 5 लोगों की दर्दनाक मौत.. नवविवाहित जोड़ा की हालत गंभीर

Solapur Road accident : कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत से 5 लोगों की दर्दनाक मौत.. नवविवाहित जोड़ा की हालत गंभीर

December 1, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh Job Vacancy: छत्तीसगढ़ में 12 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, सीएम आज सौपेंगे नियुक्ति पत्र
  • Nana Patekar Passes Away: मशूहर अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  • Rashifal For Today : मेष, कर्क समेत इन राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन और मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़िए दैनिक राशिफल
  • 23 October Holiday News: 23 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर सरकार का आदेश जारी, जाने किन लोगो को मिलेगा लाभ और क्या? है वजह

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In